जाना हो तो जाओ मगर कुछ पढ़ते- सुनते जाओ; मेरे भावों के उद्वेग को दो क्षण देखते जाओ।तुमने मेरे मन में आशा का जो बीज बोया था अब पौधा हो चला है- जाना हो तो जाओ; जड़ों में मट्ठा देकर जाओ।
साथ तुम्हारे हुमको कुछ, लक्ष्य मिले; नए उद्येश्य मिले- जाना हो तो जाओ; नए ध्येय सुझाते जाओ।
तुम्हारी सहायता से अपना एक रूप, पीछे छोड़कर आए हैं - जाना हो तो जाओ सत्मार्ग दिखाते जाओ।
अब तक की सहयात्रा से अनेक मधुर स्म्रतियाँ जुड़ बैठी हैं - जाना हो तो जाओ; इनकी हत्या करते जाओ।
No comments:
Post a Comment